शिक्षक भर्ती परीक्षा यानि की रीट मेंस लेवल-1 का रिजल्ट कल जारी,क्या रह सकती है एक गुना कट

शिक्षक भर्ती परीक्षा यानि की रीट मेंस लेवल-1 का रिजल्ट कल जारी किया जा चूका है। आपको बता दे की राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ये परीक्षा करवाई थी। जिसमे 21 हजार पदों के लिए कुल इकतालीस हज़ार पाँच सौ छियालीस अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें अड़तीस हज़ार दो सौ अस्सी कैंडिडेट्स नॉन ट्राइबल सब प्लान क्षेत्र से हैं। वहीं तीन हज़ार दो सौ छियासठ कैंडिडेट्स टीएसपी क्षेत्र से हैं। डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और जिला आवंटन के बाद उन्नीस हज़ार एक सौ बानबे अभ्यर्थियों को नॉन टीएसपी जबकि एक हज़ार आठ सौ आठ कैंडिडेट्स को टीएसपी क्षेत्र में पोस्टिंग दी जाएगी। वही अब लेवल-2 के अलग-अलग सब्जेक्ट का रिजल्ट 15 जून तक आने की सम्भावना भी जताई है रही है।

क्या रह सकता है लेवल -1 शिक्षा भर्ती की एक गुना का कट ऑफ
आपको बता दे की कल ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड , जयपुर द्वारा 2 गुना अभ्यर्थिओ को लेवल प्रथम शिक्षक भर्ती के लिए शार्ट लिस्ट किया गया है। वही एजुकेशन चौक टीम से जुड़े एक एक्सपर्ट की माने तो लेवल एक की एक गुना की कट ऑफ सामान्य कैटोगरी की लगभग अट्ठानबे प्र्शन अंको में एक सौ छियानबे अंक तक जाने की सम्भावना है , वही अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थिओ की कट ऑफ़ की बात की जाए तो लगभग पंचानबे प्र्शन माने तो एक सौ नब्बे अंको तक रहने की सम्भावना बन सकती है। इसी प्रकार अनुसूचित वर्ग के अभ्यर्थियों की कट ऑफ की बात की जाए तो चौरासी प्रश्न का लगभग एक सौ अड़सठ अंको तक कट ऑफ़ रहने की सम्भावना है। अनुसूचित जन जाती वर्ग के अभर्थियो का कट ऑफ सबसे कम रहने की सम्भावना है लगभग 80 प्रश्न यानी की 160 अंको तक रहने की सम्भावना है। वही EWS category का कट ऑफ 85 प्रश्न के लिए लगभग 170 अंक रह सकते है। MBC वर्ग की अंतिम एक गुना कट ऑफ लगभग 90 प्रश्न का 180 अंक तक कट ऑफ रहने की सम्भवना है। ये सभी जानकारी एजुकेशन चौक से जुड़े एक एक्सपर्ट ने दी है वही अंतिम एक गुना अभियर्थियों के कट ऑफ में एक से दो प्रश्न और दो से चार अंक का उतार चढ़ाव देखा जा सकता है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img